{"_id":"5bcb8e9cbdec2269a414f247","slug":"201540066972-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज में लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज में लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू ट्रामा सेंटर के प्रथम तल पर मरीज के परिजनों ने शनिवार की देर रात हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि चिकित्सक इलाज में लापरवाही कर रहे हैं। इस हंगामे की सूचना मिलते ही प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्य और लंका थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह मामले को शांत कराया गया।
जिले के जंसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में धीरज कुमार घायल हो गया था, जिसे ट्रामा सेंटर के रेड जोन में रखा गया था। धीरज के ऑपरेशन शनिवार को होना था। लेकिन ऑपरेशन थिएटर में जाने के बाद जूनियर डॉक्टर ही ऑपरेशन की व्यवस्था करने लगे लेकिन भी कोई वरिष्ठ चिकित्सक ओटी में नहीं पहुंचा। इसको लेकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। यह हंगामा धीरे धीरे इतना बढ़ा कि अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों के अलावा लंका थाने से पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया। वहीं सेंटर में वरिष्ठ चिकित्सकों को बुलाया तब जाकर परिजन भी शांत हुए।
मंडलीय अस्पताल में मरीजों का हंगामा
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के सर्जिकल वार्ड में शनिवार को एक मरीज के परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनाें का आरोप था कि डॉक्टर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। गोदौलिया निवासी सुभाष का एक सप्ताह पहले आपरेशन हुआ था। मरीज सर्जिकल वार्ड में एक सप्ताह से भर्ती था। परिजन उसे डिस्चार्ज करने की बात कर रहे थे। शनिवार को परिजनाें ने डॉक्टर से फिर से मरीज को डिस्चार्ज करने की बात कही। इसे लेकर ही डॉक्टर और परिजनों के बीच बहस हो गई। परिजनाें का आरोप है कि डॉक्टर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। हालांकि बाद में वार्ड में भर्ती दूसरे मरीजों के परिजनों ने उन्हें समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया।