फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कुंभकरन बूझा कहु भाई

कुंभकरन बूझा कहु भाई

Wed, 17 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
कुंभकरन बूझा कहु भाई
रामनगर। लंका में वानर सेना और राक्षसों के बीच महासंग्राम जारी है। संजीवनी बूटी से लक्ष्मण ठीक हो गये हैं, यह समाचार पाकर रावण व्याकुल हो जाता है। गहरी नींद सोये कुंभकर्ण को युद्ध के लिए जगाने के रावण काफी प्रयास करता है। जागने पर उसे खाने के लिए उन्मादक वस्तुएं दी जाती हैं। कुंभकर्ण सवाल करता है कि बताओ भाई क्या हुआ है? तुम्हारा मुंह भय से क्यों सूखा हुआ है? मुझे क्यों जगाया है?
विज्ञापन

रामनगर की रामलीला में मंगलवार को लंका मैदान में कुंभकरण युद्ध, मेघनाद वध, नागपाश और यज्ञ की लीला की गई। मैदान लीला-प्रेमियों और साधु संतों से खचाखच भरा था। रावण जब सारा वृतांत बताता है तो कुंभकर्ण भाई को धिक्कारता है कि राम से वैर लेकर तुमने अच्छा नहीं किया। मगर भाई के लिए वह रणभूमि में पहुंचता है। विशालकाय कुंभकर्ण को देखकर वानर और भालू व्याकुल हो जाते हैं। सेना को व्याकुल देखकर प्रभु राम युद्ध करने आते हैं और कुंभकर्ण को मार गिराते हैं। भाई की मृत्यु का समाचार पाकर रावण रोने लगता है। पुत्र मेघनाद उसे सांत्वना देकर खुद युद्ध के लिए मैदान में आता है। माया रथ पर सवार मेघनाथ श्री राम को नागपाश में बांध देता है। गरुड़ नागपाश को काट देते हैं। तब श्री राम वाण मारकर मेघनाद को मूर्छित कर देते हैं। मूर्छा टूटने पर वह यज्ञ करने जाता है। लक्ष्मण यज्ञस्थल पर पहुंचकर उसका वध कर देते हैं। हनुमान उसका शव उठा कर लंका के द्वार पर रख आते हैं। रावण यह देख बेहोश हो जाता है। मूर्छा टूटने पर कहता है कि सब ब्रह्मा का प्रपंच है। संसार नाशवान है। यहीं पर आरती के बाद लीला को विश्राम दिया जाता है।
विज्ञापन

विजय जुलूस गुरुवार को
श्रीराम की रावण पर विजय के उपलक्ष्य में काशीराज के प्रतिनिधि अनंत नारायण सिंह का विजय जुलूस गुरुवार को निकलेगा। इसी दिन रात में रावण जलाया जाएगा। दशहरा यानी 19 तारीख को जब काशीराज का विजय जुलूस निकलता तो दशमी तिथि नहीं मिल पा रही थी। उनका जुलूस साढ़े तीन बजे निकलता है। ऐसे में 18 तारीख को ही विजय जुलूस निकाला जाएगा। इसी दिन किले में दरबार सजेगा और रात में रावण को जलाया जाएगा। एक दिन पीछे चल रही रामलीला भी बुधवार को समायोजित कर ली जाएगी। श्रीराम और रावण के बीच युद्ध के दो दिनों की लीला एक ही दिन यानी बुधवार को करा कर लीला को क्रम में डाल दिया जाएगा। गुरुवार को विजय जुलूस रामनगर किले से साढ़े तीन बजे निकलेगा। काशी राज के प्रतिनिधि अनंत नारायण सिंह दोपहर दो बजे से शस्त्र पूजन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed