फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ड्यूटी के समय सोते मिले सहायक स्टेशन मास्टर

ड्यूटी के समय सोते मिले सहायक स्टेशन मास्टर

Fri, 31 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
ड्यूटी के समय सोते मिले सहायक स्टेशन मास्टर
दुर्गागंज। भदोही-प्रतापगढ़ रेल रूट के सराय कंसराय रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान सहायक स्टेशन मास्टर चंद्रशेखर सरोज ड्यूटी के दौरान खर्राटे लेते मिले। औचक निरीक्षण में पहुंची लखनऊ मंडल के सीनियर डीएमयू की टीम ने इस नजारे का वीडियो बनाया और उसके बाद उन्हें अपने साथ लेकर चली गई। इससे स्टेशन के कर्मचारियों में खलबली मच गई। जंघई और सुरियावां स्टेशन के बीच सराय कंसराय स्टेशन पड़ता है। कुछ दिनों पहले क्षेत्र के लोगों ने स्टेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। इसको संज्ञान में लेते हुए मंडलीय सुरक्षा अधिकारी, लखनऊ आरएस यादव अपनी टीम के साथ बुधवार की रात 9:30 बजे सराय कंसराय स्टेशन औचक निरीक्षण करने पहुंचे। टीम जब स्टेशन मास्टर कक्ष में पहुंची तो वहां का नजारा हैरान करने वाला था। सहायक स्टेशन मास्टर चंद्रशेखर सरोज खर्राटे ले रहे थे। इस पर टीम के लोगों ने सहायक स्टेशन मास्टर का सोते हुए वीडियो बनाया और उसके बाद उन्हें अपने साथ लेकर लखनऊ चली गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्टेशन के कर्मचारी भी सकते में आ गए। माना जा रहा है कि परिचालन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी का ड्यूटी के समय सोना गंभीर मसला है और इस प्रकरण में सहायक स्टेशन मास्टर पर गाज गिर सकती है। गौरतलब है कि अक्सर रेल दुर्घटनाओं के बाद भी अधिकारी और कर्मचारी संजीदा नहीं हो रहे हैं। जिस तरीके से सहायक स्टेशन मास्टर सोते मिले, कमाबेश दूसरे स्टेशनों की हालत भी रात के समय यही होती है। इससे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की लोकेशन जानने से लेकर अन्य जरूरी कार्य बाधित होते हैं। स्टेशन छोटा होने की वजह से यहां पर कभी कभार ही जांच के लिए टीम रुकती है, लेकिन बुधवार की रात हुई कार्रवाई ने दूसरे स्टेशन के कर्मचारियों की धड़कनें भी बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed