{"_id":"5b6e05cc4f1c1b9e3e8b6679","slug":"201533937100-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवदासपुर से आठ वर्षीय बालक का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवदासपुर से आठ वर्षीय बालक का अपहरण
Updated Sat, 11 Aug 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। मंडुवाडीह थानाक्षेत्र के महेशपुर प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाला आठ वर्षीय बालक छुट्टी के बाद घर वापस नही आया। मंडुवाडीह थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं, इस संबंध में लोगों से पूछताछ की जा रही है।
शिवदासपुर के परम पोखरा निवासी आठ वर्षीय अनशार खान आठ अगस्त को स्कूल गया था तब से नही लौटा। मां हसीना बेगम ने बताया कि स्कूल जाकर पता किया तो शिक्षकों ने बताया कि वह घर चला गया था। परिजनों ने चारों तरफ खोजबीन की पर उसका पता नही चला। वह स्कूली ड्रेस पहने हुए था। मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष ने बताया कि एक बार पहले वह घर से भाग चुका है।