फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डब्लू-बबलू पर लगा रासुका

डब्लू-बबलू पर लगा रासुका

Mon, 09 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
डब्लू-बबलू पर लगा रासुका
वाराणसी। डीरेका के कर्मचारी नेता टीके मुकेश की हत्या के आरोपी पंकज सिंह उर्फ डब्लू राय और उसके भाई रविनारायण सिंह उर्फ बबलू राय पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगा दिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। रविवार को रासुका की कार्रवाई से संबंधित आदेश जिला जेल में मंडुवाडीह थानाध्यक्ष ने तामील कराया।
विज्ञापन

बीते 23 जनवरी की रात डीरेका परिसर में अंधाधुंध फायरिंग कर कर्मचारी नेता टीके मुकेश की उनके सरकारी आवास के समीप हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने डब्लू राय, बबलू राय, आशुतोष सिंह, चंदन राय, अमित सिंह उर्फ रिक्कू और रमेश राय उर्फ मटरू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त असलहा बरामद कर खुलासा किया कि डीरेका के कर्मचारी संगठन चुनाव में मुकेश की जीत से खार खाकर और अपना प्रभाव कम होता देखकर डब्लू राय और बबलू राय ने उनकी हत्या कराई। आरोपियों में से रमेेश राय उर्फ मटरू फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर है। इस बारे में थानाध्यक्ष मंडुवाडीह संजय त्रिपाठी ने बताया कि जिला जेल में निरुद्ध डब्लू राय और बबलू राय के खिलाफ जिलाधिकारी के आदेश से रासुका की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed