फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कार से बाइक टकराई तो नशे में धुत मनबढ़ों ने दरोगा पर किया हमला

कार से बाइक टकराई तो नशे में धुत मनबढ़ों ने दरोगा पर किया हमला

Mon, 09 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
कार से बाइक टकराई तो नशे में धुत मनबढ़ों ने दरोगा पर किया हमला
वाराणसी। सोनभद्र में तैनात दरोगा सत्येंद्र विक्रम सिंह के साथ शनिवार की देर रात उगापुर गांव के समीप बाइक सवार नशे में धुत मनबढ़ों ने कार से टक्कर लगने की बात कहते हुए कहासुनी की। दरोगा पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि मनबढ़ों ने इस दौरान तमंचे से फायरिंग भी की। मामले को लेकर चौबेपुर थाने में चार नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। चौबेपुर पुलिस मामले के दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके अन्य साथियों की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन

दरोेगा सत्येंद्र विक्रम सिंह एक वर्ष पहले चौबेपुर थाने में तैनात थे। उन्होंने बताया कि वो बलिया से कार से अपनी मां को लेकर सोनभद्र जा रहे थे। रात एक बजे के लगभग उन्होंने उगापुर के समीप एक चाय की दुकान पर कार रोकी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत बाइक सवार तीन युवक आए और कार से टकरा गए। इसी बात को लेकर नशे में धुत तीनों युवकों ने कहासुनी शुरू कर दी और फिर हाथापाई पर उतर आए। दरोगा ने बताया कि तीनों के कॉल करने पर मौके पर कुछ और लोग आ गए। सभी ने उन्हें जमकर पीटर और फिर भाग निकले। घायल दरोगा ने चिरईगांव स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया और फिर चौबेपुर थाने में तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष चौबेपुर ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed