फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पीएम की जनसभा का आमंत्रण देने घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता

पीएम की जनसभा का आमंत्रण देने घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता

Sun, 08 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
पीएम की जनसभा का आमंत्रण देने घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर शनिवार को गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। राजातालाब में होने वाली जनसभा के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पीएम की जनसभा में कम से कम एक लाख से अधिक लोग आएंगे। हर मंडल से 25 टोली बनाकर पीएम के कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश के राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि काशी ने हमेशा अपने सांसद पर भरोसा किया है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग पहुंचकर नया कीर्तिमान बनाएंगे। बैठक में तय हुआ कि कार्यक्रम स्थल के 10 किमी दायरे में आने वाले गांव के हर घर में भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे। पीएम की उपलब्धियों का पंफलेट पहुंचाएंगे। सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडल के प्रभारी मंडल अध्यक्ष के साथ कल शाम तक बैठक कर लेंगे। इस दौरान विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, डा. अवधेश सिंह, रवींद्र जायसवाल, नीलरतन पटेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने का सुझाव दिए। बैठक में जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, अशोक चौरसिया, ओंकार नाथ केशरी, नागेंद्र रघुवंशी, जयनाथ मिश्र, प्रभात सिंह, ज्ञानेश जोशी, नरसिंह दास, मधुकर चित्रांश, ओंकार केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed