{"_id":"5b281dd24f1c1ba96e8b8c35","slug":"201529355730-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीकोठी इलाके में मारपीट, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीकोठी इलाके में मारपीट, तनाव
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के पीलीकोठी इलाके में सोमवार की रात जमकर मारपीट हो हुई। इस दौरान दोनों ओर से एक दूसरे के ऊपर जमकर पथराव भी किया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर सीओ कोतवाली आसपास के थानों की फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस को देखते ही मारपीट कर रहे युवक भाग निकले। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों से घायल पांच लोगों को उपचार के लिए कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ कोतवाली बृजनंदन ने बताया कि मारपीट करने के मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।
रात के वक्त पीलीकोठी इलाके में स्थित पान की दुकान पर कुछ युवकों से हनुमान फाटक निवासी दूसरे पक्ष के युवकों के घर की महिलाओं पर छींटाकशी करने को लेकर विवाद होने लगा। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव भी किया गया। मारपीट और पथराव से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सीओ कोतवाली बृजनंदन राय ने बताया कि रात 11 बजे तक दोनों पक्षों से थाने पर तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस घटनास्थल के अगल-बगल लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को कब्जे में लेकर मारपीट करने वाले युवकों को चिह्नित कर रही है। क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।