{"_id":"5ad65d094f1c1b56098b511d","slug":"201523997961-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के अपहरण की सूचना पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के अपहरण की सूचना पर मचा हड़कंप
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सारनाथ थाना अंतर्गत सिंहपुर गांव से एक टैंकर चालक द्वारा एक युवती का अपहरण कर मुंह बांध कर ले जाने की सूचना पर मंगलवार की रात पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस सूचना पर एसपी सिटी सारनाथ सहित अन्य थानों की फोर्स के साथ सिंहपुर गांव होते हुए चोलापुर थाना के उदयपुर गांव तक गए। टैंकर व डंपर चालकों से पूछताछ की गई और सिंहपुर गांव में तस्दीक कराई गई तो किसी युवती या किशोरी के अपहरण का मामला पुष्ट नहीं हो सका।
इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सिंहपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने टैंकर चालक द्वारा युवती का अपहरण किए जाने और भागने की सूचना दी थी। हर तरीके से तस्दीक कर ली गई है लेकिन कहीं से भी अपहरण की पुष्टि नहीं हो सकी है। रिंग रोड के काम में लगे टैंकरों और डंपरों के चालकों के साथ ही सिंहपुर व आसपास के अन्य गांवों के प्रधानों सहित ग्रामीणों से भी इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।