{"_id":"5ac67b1c4f1c1bd7618b5b95","slug":"201522957084-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक के लिए चौकीदारों ने बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक के लिए चौकीदारों ने बुलंद की आवाज
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले के चौकीदारों ने बृहस्पतिवार को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन दिया। कहा कि दशकों से चौकीदार अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन उनकी शासन-प्रशासन कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा।
चौकीदार अधिकार मोर्चा के कन्हैयालाल यादव ने कहा कि गांवों में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में चौकीदारों की अहम भूमिका होती है। उनसे काम लिया जाता है लेकिन उचित वेतनमान तय नहीं हो सका। उन्होंने चौकीदारों को समूह ‘घ’ के कर्मचारी का दर्जा देने, वर्दी, साफा, बेल्ट और डेढ़ हजार रुपये प्रति वर्ष साइकिल रिपेयरिंग का भत्ता देने की मांग उठाई। इसके अलावा हाथरस में हटाए गए 162 चौकीदारों को बहाल करने, 2015 में हुए पंचायत चुनाव का बकाया भत्ता देने की भी मांग की गई। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर सत्य नारायण, मनोज कुमार यादव, वंशराज बिंद, दिलीप कुमार, राजपति, मिठाई लाल, मन्नालाल, दीनानाथ, रामजीत, गिरधारी लाल, राजेश, गजराज आदि रहे।