{"_id":"5ac2986b4f1c1bbb618b5243","slug":"201522702443-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी को लेकर व्यापारियों ने दिया धरना0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी को लेकर व्यापारियों ने दिया धरना0
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। युवा व्यापार मंडल की ओर से सोमवार को जीएसटी की विसंगतियों, ई-वे बिल के विरोध, मंडी शुल्क व बैंकिंग दुर्व्यवस्था और बैंकों द्वारा रेजगारी न लेने के विरोध में लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में धरने का आयोजन किया गया। इस दौरान मांग की गई कि केंद्र और राज्य सरकार व्यापारियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान कराए। अन्यथा की स्थिति में कारोबार ठप कर बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
धरने को संबोधित करते हुए वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि जीएसटी की विसंगतियां यदि दूर नहीं हुई तो व्यापारियों को कड़ा रुख अपनाना होगा। साथ ही, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के बारे में गंभीरता से सोचना होगा। युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि व्यापार और उद्योग के हित में मंडी शुल्क तत्काल प्रभाव से समाप्त होना चाहिए। इस दौरान सनी जौहर, मनीष गुप्ता, दीप्तिमान देव गुप्ता, जयचंद्र शर्मा, साबिर, गोपाल यादव, अनिल चक्रवाल, रोहित लखनानी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।