{"_id":"5a9afaa34f1c1b8a258b526e","slug":"201520106147-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्शा चालक और युवती ने फंदा लगाकर दी जान 00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्शा चालक और युवती ने फंदा लगाकर दी जान 00
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी।
लंका और मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को एक रिक्शा चालक और एक युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। लंका क्षेत्र के नगवां में किराए पर रहने वाले रिक्शा चालक भरत सरकार (40) ने शुक्रवार की रात पत्नी से विवाद के बाद ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन का रहने वाला भरत सरकार पिछले दस सालों से नगवा में झोपड़ पट्टी में पत्नी प्रमिला सरकार बेटे राना, राहुल के साथ रहकर रिक्शा चलाता था। कुछ महीनों से क्षय रोग से पीड़ित था। शुक्रवार की देर रात पत्नी से शराब पीने को लेकर विवाद होने के बाद भरत देर रात में कमरे में लगी बल्ली के सहारे गमछे से फंदा लगाया। शनिवार की सुबह पत्नी जब जगी तो घटना की जानकारी हुई। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मांडवी तालाब के समीप अपनी मौसी के यहां आई प्रीति गौतम (22) ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। प्रीति पुत्री राधे श्याम ग्राम कुचारी, चौरी आकी निवासी थी। वह अपने मौसा रामचन्द्र प्रसाद के यहां मंडुवाडीह थाने के पीछे स्थित मकान में रह कर बीए कर चुकी थी । शनिवार की सुबह जब मौसी सुनीता जगाने कमरे में पहुंची तो देखा कि प्रीति दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रही है। मौसा रामचंद्र के अनुसार प्रीति ने डिप्रेशन में आकर यह कदम उठाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।