{"_id":"5a8de4184f1c1baa1b8b8a72","slug":"201519248408-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम जैसी संदिग्ध सामग्री मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम जैसी संदिग्ध सामग्री मिलने से मचा हड़कंप
Updated Thu, 22 Feb 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर धमाके और डॉग की मौत की गुत्थी अभी सुलझी नहीं थी कि बुधवार शाम कचहरी पुलिस चौकी के समीप खड़ी मोटरसाइकिलों के बीच बम जैसी संदिग्ध सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया।
इसके ठीक बगल में माचिस की डिबिया भी पड़ी हुई थी। पुलिस की सूचना पर डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। बम निरोधक दस्ते ने हरे रंग की प्लास्टिक में लिपटी बम जैसी सामग्री को अलग-अलग किया तो प्लास्टिक की चार छोटी पाइप सामने आई। चारों पर हरे रंग की सुतली बांधी हुई थी और दोनों तरफ से बिजली के तार एक-दूसरे से जुड़े थे। इसके साथ ही बच्चों के खिलौने वाली गाड़ी के लाल और हरे रंग के इंडिकेटर लगे थे। इसके साथ ही पाइप के अंदर केले का छिलके सहित कागज की रद्दी भरी हुई थी। किसी प्रकार के विस्फोटक की तस्दीक न होने पर पुलिसकर्मियों के साथ ही आमजन ने राहत की सांस ली।
कचहरी पुलिस चौकी के समीप कमिश्नरी कंपाउंड के बाहर सड़क के किनारे एक तरफ मोटरसाइकिलें खड़ी होती हैं और दूसरी ओर न्यायालय परिसर है। जहां मोटरसाइकिलें खड़ी होती हैं वहीं, सड़क किनारे चाय की एक दुकान भी है। बुधवार की शाम 5:30 बजे के लगभग अधिवक्ता कचहरी से निकल कर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस को किसी ने सूचना दी कि चौकी के समीप बम पड़ा हुआ है। मामला सार्वजनिक होते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस बम जैसी संदिग्ध सामग्री को मौके से उठाकर कचहरी पुलिस चौकी ले आई और तब तक डॉग स्क्वॉड व बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गया। डॉग स्क्वॉड की पड़ताल के बाद बम निरोधक दस्ते ने तकरीबन 20 मिनट में संदिग्ध सामग्री के एक-एक पार्ट को अलग किया तो स्थिति सामान्य हुई। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि किसी ने शरारत की है। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर तस्दीक कराई जा रही है कि आखिरकार किसने शरारत की थी।