फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जीआरपी के लाइन हाजिर सिपाहियों की जांच शुरू

जीआरपी के लाइन हाजिर सिपाहियों की जांच शुरू

Sat, 10 Feb 2018 02:20 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी के लाइन हाजिर सिपाहियों की जांच शुरू
वाराणसी। जीआरपी की पिटाई से घायल शिवगंगा एक्सप्रेस के कैरेज एंड वैगन स्टॉफ (कैरेज खलासी) को देखने शुक्रवार को डीआरएम एसके झा और सीनियर डीएमई बीपी सिंह रेलवे मंडलीय अस्पताल पहुंचे। कैरेज स्टॉफ गोपाल यादव का हालचाल लिया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। दूसरी ओर कर्मचारियों के साथ-साथ विभागीय पत्र में मांग के आधार पर जीआरपी सिपाहियों की जांच शुरू हो गई है। रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार की शाम शिवगंगा एक्सप्रेस की जनरल बोगी खोलने को लेकर जीआरपी के दो सिपाहियों ने कैरेज खलासी की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। सिपाहियों की पिटाई से नाराज रेल कर्मी गुरुवार को टूल डाउन हड़ताल पर चले गए। मामले में जीआरपी चौकी का घेराव करने के बावजूद सुनवाई न होने पर एक घंटे तक मंडुवाडीह क्रॉसिंग (थ्री ए) को जाम कर दिया था। बाद में फिर से जीआरपी चौकी का घेराव किया। कर्मचारी के साथ हाथापाई करने वाले दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया था। साथ ही घटना की जांच का आश्वासन और अस्पताल में भर्ती घायल से सीओ जीआरपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों की मुलाकात के बाद मामला शांत हुआ था। वहीं, अस्पताल में पूरे दिन कैरेज स्टॉफ को देखने के लिए कर्मचारियों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed