{"_id":"5a79ff8c4f1c1b93268b8b96","slug":"201517944716-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर की दुकान में लगी आग, 10 लाख का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर की दुकान में लगी आग, 10 लाख का सामान राख
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय कस्बे के गजराजगंज मुहल्ले में स्थित आटो गैरेज और टायर की दुकान में सोमवार की रात आग लगने से 10 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
गजराजगंज मोहल्ले स्थित ब्रह्मदेव मिश्रा के मकान में मुंगरडीह गांव निवासी रवि प्रजापति का ऑटो गैरेज और बगल में धौरहरा गांव निवासी राजेंद्र पटेल की टायर की दुकान है। करीब आधी रात को दुकान में आग लग गई। धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। दुकान मालिक को भी सूचना दी गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंच गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक ऑटो गैरेज में खड़ी कार बाइक समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। बगल में स्थित टायर की दुकान में रखे टायर, फर्नीचर, टेबल, बिजली के उपकरण समेत कुल दस लाख से अधिक के सामान जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। पुलिस घटना की जांच कर रही है।