फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   युवक का कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका

युवक का कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका

Sat, 03 Feb 2018 02:20 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
युवक का कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका
सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के नेवढ़िया गांव के पास कुएं में शुक्रवार को युवक का शव मिला। उसकी शिनाख्त मंडुआडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर गांव निवासी सुरेश राम (22) के रूप में हुई है। घटना स्थल से कुछ दूरी पर भोरकला गांव के नाले के पास युवक की बाइक व किसी युवती का काले रंग का दुपट्टा मिला है। आशनाई के चक्कर में युवक की हत्या कर लाश कुएं में फेंकने की चर्चा है। युवक के पिता ने पुलिस से हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पड़ोस की एक युवती से पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन

सीओ बड़ागांव सफीक अहमद भी मौके पर पहुंच कर जांच की। कपसेठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंडुआडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर गांव निवासी छेदी राम का पुत्र सुरेश राम 31 जनवरी को रात आठ बजे मौसी के घर जाने के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि मौसी के घर न जाकर कपसेठी थाना क्षेत्र के नेवढ़िया गांव निवासी अपनी बहन रेखा के गांव प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। पिता छेदी राम का आरोप है कि मेरे पुत्र की हत्या की गई है। नेवढ़िया के ग्राम प्रधान जय देवी ने बताया कि सुबह ग्रामीणों को नाले के पास बाइक व दुपट्टा दिखा। वहीं बगल के कुएं में युवक की लाश उतरा रही थी। थानाध्यक्ष कपसेठी अभय कुमार सिंह ने बताया कि युवक कुएं में कूदा है और डूबने से उसकी मौत हो गई। इसके अलावा कई पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी ने लगाई न्याय की गुहार
बड़ागांव। थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी पूर्व सैनिक बनवारी राम बारी अपनी जमीन बचाने के लिए न्याय की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि गांव के लोगों ने कब्जा कर लिया है। पूर्व सैनिक ने शुक्रवार को थानाध्यक्ष बड़ागांव को प्रार्थना पत्र देकर जान माल की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है। रिटायर्ड फौजी को रक्षा मेडल, संग्राम मेडल एवं स्वर्ण जयंती मेडल से सम्मानित भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed