{"_id":"5a679f364f1c1b8e238b4645","slug":"201516740406-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 मंदिरों में निर्माल्य से बनेगी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 मंदिरों में निर्माल्य से बनेगी खाद
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर के दस मंदिरों में निर्माल्य से खाद बनाने की यूनिट लगाई जाएगी। दस प्रमुख घाटों पर चेयरलिफ्ट के अलावा पीएचडी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स की ओर से 144 छतरियां लगाई जाएंगी। यह कार्य शुरू करा दिया गया है। वृद्धाश्रम सहित कई अन्य सुविधाओं के लिए भी पीएचडी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ने कदम बढ़ाए हैं।
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सीएसआर फंड के तहत यह पहल की है। अब तक केदारघाट पर एक चेयरलिफ्ट लगाई गई है। चेयरलिफ्ट की देखभाल के लिए इसके इस्तेमाल पर दस रुपये का शुल्क भी निर्धारित किया जा सकता है। सबसे ज्यादा निर्माल्य निकलने वाले मंदिरों में खाद बनाने वाली मशीन लगाई जाएंगी। हालांकि काशी विश्वनाथ प्रबंधक और संकट मोचन के मना करने के बाद फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे दुर्गा मंदिर दुर्गाकुंड और शीतला मंदिर में लगाया जाएगा। तीन मशीनों का ऑर्डर दे दिया गया है। संस्था के वाराणसी चैप्टर के संयोजक अशोक गुप्ता और कोऑर्डिनेटर अनुज डिडवानिया ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि मार्च तक इन योजनाओं को मूर्तरूप दे दिया जाए।