{"_id":"5a53d9d44f1c1b09788b74d8","slug":"201515444692-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी फैलाई तो हो जाएंगे ‘किडनैप’!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी फैलाई तो हो जाएंगे ‘किडनैप’!
Updated Tue, 09 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। एक व्यक्ति जो अपने शहर को साफ-सुथरा रखना चाहता है। गंदगी फैलाने वालों से उसे इतनी नफरत है कि वो उनका किडनैप कर लेता है...। ये थीम है शॉर्ट फिल्म ‘किडनैप’ का। कुछ ही दिनों में ये शॉर्ट फिल्म आपको यू-ट्यूब पर देखने को मिलेगी। 15 मिनट की ये शॉर्ट फिल्म लोगों को एक अलग और अनूठे अंदाज में शहर को साफ रखने का पाठ पढ़ाएगी।
काशी में सामाजिक जागरूकता की मुहिम को लेकर आगे बढ़ रहा ‘आरोहन फिल्म्स’ ने ये अनूठी पहल की है। बेरोजगारी, अशिक्षा, छेड़खानी, बाल मजदूरी, भेदभाव जैसे सामाजिक मुद्दों पर करीब सौ से अधिक शॉर्ट फिल्म और 16 डॉक्यूमेंट्री फिल्म बना चुके उज्ज्वल पांडेय ने स्वच्छता जागरूकता पर खास तौर से फिल्म के लिए नगर निगम के समक्ष प्रस्ताव रखा। नगर निगम से सहमति मिलने के बाद ‘आरोहन फिल्म्स’ की टीम ने इस फिल्म को तैयार किया है। जनवरी के अंत तक यह फिल्म रिलीज होगी। इसकी शूटिंग नगर निगम, घाटों पर हुई है।
साल 2010 से फिल्म निर्माण और लेखन से जुड़े उज्ज्वल ने हाल ही में कर्ज के बोझ से दबे किसानाें की आत्महत्या पर केंद्रित भोजपुरी शॉर्ट फिल्म ‘भइल भोर’ बनाई जिसने एक लाख से ज्यादा व्यू बटोरा। वहीं साढ़े तीन मिनट की छेड़खानी पर बनी शॉर्ट फिल्म ‘ब्यूटीफुल’ ने अब तक 42 लाख हिट्स मिल चुके हैं। उज्ज्वल पांडेय ने बताया कि काशी कला का शहर है। ‘अपनी इंडस्ट्री अपना सिनेमा’ नाम से हम मुहिम चला रहे हैं जिसके जरिए काशी में फिल्म इंडस्ट्री की मांग की जा रही है। यहां की मेधाओं के लिए काशी में ये बेहद जरूरी है।