फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सर्किट हाउस में सीएम, अंबेडकर चौराहे पर जाम

सर्किट हाउस में सीएम, अंबेडकर चौराहे पर जाम

Fri, 05 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
सर्किट हाउस में सीएम, अंबेडकर चौराहे पर जाम
वाराणसी। मुख्यमंत्री की शहर में मौजूदगी के बीच गुरुवार को भी लोगों को रोजाना की सबसे बड़ी समस्या जाम से जूझना पड़ा। इस दौरान चौराहों और तिराहों पर पुलिस नजर आई लेकिन वाहनों के दबाव के बीच उनका प्रबंधन किसी काम न आया। इसके चलते शहरवासियों के साथ ही बाहर से आए पर्यटकों और मरीजों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सर्किट हाउस में ठहरे होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कचहरी स्थित गोलघर चौराहा से सर्किट हाउस मार्ग पर आमजन के आवागमन पर पुलिस की ओर से पाबंदी लगा दी गई थी। इस वजह से अंबेडकर चौराहा पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा होने के कारण दोपहर बाद से देर शाम तक रुक-रुक कर जाम लगता रहा। इसी तरह से मैदागिन से गोदौलिया, नई सड़क, लोहा मंडी, इंग्लिशिया लाइन, लहरतारा कैंसर अस्पताल से कैंट रोडवेज तक, फातमान, सिगरा, कमच्छा, लंका चौराहा सहित अन्य इलाकों में भी राहगीर जाम से जूझते रहे। वहीं, सीएम आगमन के मद्देनजर दोपहर बाद ट्रैफिक पुलिस ने पुलिस लाइन से सर्किट हाउस के बीच सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े आधा दर्जन वाहनों को क्रेन की मदद से यातायात पुलिस लाइन पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed