फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दिन में राहत, सुबह-शाम बढ़ी गलन और ठंडक

दिन में राहत, सुबह-शाम बढ़ी गलन और ठंडक

Fri, 29 Dec 2017 02:09 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
दिन में राहत, सुबह-शाम बढ़ी गलन और ठंडक
वाराणसी। पछुआ हवाओं की धीमी रफ्तार के चलते वृहस्पतिवार को दिन में गलन और ठंड में कमी आई। दिन में हल्की धूप खिलने से भी लोगों को राहत मिली। मगर शाम होते ही गलन और ठंड ने कंपकंपी बढ़ा दी। सुबह और शाम की गलन और ठंडक से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल है।
विज्ञापन

बाबतपुर मौसम कार्यालय के अनुसार वृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23.2 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मौसम विज्ञानी कहना है कि फिलहाल मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव होता रहेगा। जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोप बन रहा है। उसका असर अभी पूर्वांचल में नहीं है लेकिन बारिश हुई तो ठंड और बढ़ सकती है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी से भी गलन और तेज होगी।
विज्ञापन

वहीं बीएचयू के कृषि विज्ञानी प्रो. आरपी सिंह का कहना है कि खेती के लिहाज से मौसम से ठीक है लेकिन आगे इसी तरह ठंड कम पड़ी तो गेहूं के लिए नुकसान होगा। इससे दाने हल्के होंगे और पैदावार में कमी आएगी। खासतौर से धान की फसल के बाद जिन खेतों में गेहूं की बोवाई अब हुई है, उसे ठंड की जरूरत होगी। ठंड जल्दी चली गई तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed