{"_id":"5a3191fd4f1c1b9e678c17ab","slug":"201513198077-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में टेलीमेडीसिन का रीजनल रिसोर्स सेंटर खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में टेलीमेडीसिन का रीजनल रिसोर्स सेंटर खुला
Updated Thu, 14 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। दूर-दराज से आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय परामर्श के लिए बीएचयू में बुधवार को टेलीमेडीसिन का रीजनल रिसोर्स सेंटर खुला। यहां चिकित्सा विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञ हर दिन बनारस के मंडलीय अस्पताल और मिर्जापुर जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्यांचल में बने सेंटर पर बैठे मरीजों को आनलाइन परामर्श दे सकेंगे। बुधवार को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल स्थित सेंटर का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया। इसे काशी विश्वनाथ टेलीमेडीसिन सेंटर नाम दिया गया है।
कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण की मौजूदगी में सेंटर का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सेंटर पर नेत्ररोग, बाल रोग, स्त्री रोग, सर्जरी, ,त्वचा रोग, हड्डी रोग आदि से संबंधित मरीज हर दिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक विशेषज्ञों से परामर्श ले सकेंगे।
प्रधानमंत्री की मंशा के हिसाब से पर्यटन स्थल जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा जाते समय शेषनाग बेस कैंप में, उड़ीसा में जगन्नाथपुरी मंदिर में चिकित्सक परामर्श देते हैं। इसका उद्देश्य यह है कि धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श और सुविधा दिलाया जा सके। प्रदेश सरकार, इसरो, पीजीआई लखनऊ आदि के सहयोग से बनारस में सेंटर खोला है। समारोह का संचालन डॉ. प्रसन्न कुमार और धन्यवाद ज्ञापन मंडलीय अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, निदेशक स्वास्थ्य मंत्रालय एससी राजीव, अपर निदेशक डॉ. बीएन सिंह, अरविंद त्यागी इसरो, सीएमओ डॉ. वीबी सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।