फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सहेली के पिता ने पैसों की लालच में जबरन कराई शादी

सहेली के पिता ने पैसों की लालच में जबरन कराई शादी

Wed, 06 Dec 2017 02:14 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
सहेली के पिता ने पैसों की लालच में जबरन कराई शादी
वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र की एक युवती की शादी उसकी सहेली के पिता ने चंद पैसों की लालच में जबरन कानपुर ले जाकर करा दी। पति ने जब युवती से हकीकत जानी तो उसे वापस बनारस भेज दिया। मंगलवार को मंडुवाडीह थाने पहुंची युवती की तहरीर पर महेशपुर निवासी अंगनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अंगनू की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मंडुवाडीह थाना अंतर्गत नूरुद्दीन शहीद निवासी एक युवती का आरोप है कि बीते 12 नवंबर को महेशपुर निवासी उसकी सहेली ने फोन कर अपने घर बुलाया। वह अपनी सहेली के घर पहुंची तो उसके पिता अंगनू ने उसे चाय में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। होश आने पर उसने खुद को कानपुर में स्थित एक घर में पाया। इस दौरान अंगनू ने उसे जान से मारने की धमकी दी और खुद को उसका पिता बताते हुए कानपुर निवासी ट्रक चालक अजय से शादी करा दी। युवती ने अपने पति को हकीकत बताई तो उसने कहा कि शादी के एवज में अंगनू ने उससे रुपये लिए हैं। 25 नवंबर को अजय ने युवती को वापस बनारस भेज दिया। लहरतारा चौराहे पर अंगनू ने युवती से जेवर छीनकर उसे छोड़ दिया। वह किसी तरह घर पहुंची तो आपबीती पिता को सुनाई। पिता ने लोक-लाज के भय से मुंह बंद रखने को कहा। मगर, इस बीच युवती को अंगनू फिर से परेशान करने लगा तो वह मंडुवाडीह थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed