{"_id":"5a1dc8c24f1c1b70548c034d","slug":"201511901378-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना के लिए भाजपा ने 36 पदाधिकारियों को लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना के लिए भाजपा ने 36 पदाधिकारियों को लगाया
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। एक दिसंबर को पहड़िया मंडी में नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू होगी। इसके लिए भाजपा ने अपने एजेंटों को टेबलवार लगाने की तैयारी कर ली है। पार्टी की ओर 36 पदाधिकारियों को लगाया है जो लगातार पार्टी हाईकमान को फीडबैक देते रहेंगे। गणना एजेंटों के अलावा पार्टी पदाधिकारी भी होंगे जो हर चक्र की गणना पर नजर रखेंगे।
सौ टेबल पर मतगणना के लिए पार्टी ने सभी को गणना से जुड़ी स्टेशनरी का बंच बना लिया है जिसे 30 नवंबर को पार्टी के गणना एजेंटों तक पहुंचा दिया जाएगा। मेयर के अलावा पार्षद प्रत्याशियों, नगर पालिका के अध्यक्ष व सभासद, नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्य के प्रत्याशी भी अपने एजेंट बना रहे हैं। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि पार्टी की ओर से 36 लोगों को लगाया गया है। इनके अलावा और लोग भी नजर रखने के लिए होंगे जो लगातार मतगणना की मॉनीटरिंग करेंगे।