फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शहर की सरकार के लिए जगह की दरकार

शहर की सरकार के लिए जगह की दरकार

Tue, 28 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
शहर की सरकार के लिए जगह की दरकार
वाराणसी। शहर की नई सरकार के लिए जगह की दरकार है। जी हां, नगर निगम की नवनिर्वाचित सदन कहां संचालित होगी, इसे लेकर निगम प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो गई। नगर निगम के मौजूदा सदन के अलावा महापौर कक्ष को जापान सरकार के सहयोग से बनने वाले कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के लिए तोड़ा जा रहा है। महापौर कक्ष तो वहीं पास में स्थानांतरित करने की तैयारियां हैं लेकिन सदन कहां संचालित हो, इसका हल अब तक नहीं तलाशा जा सका है। फिलहाल चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। नवगठित सदन की पहली बैठक भी यहीं होगी।
विज्ञापन

दरअसल, ठुमरी साम्राज्ञी पद्मविभूषण गिरिजा देवी की स्मृति में सांस्कृतिक संकुल के विस्तार और विकास के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर वीडीए की ओर से 47 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। माना जा रहा है कि दो-एक महीने में प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी। फिर इसका कार्य शुरू होने पर संकुल भी खाली नहीं रह जाएगा। ऐसी स्थिति में नगर निगम सदन के लिए नई जगह तलाशनी होगी। निगम प्रशासन के मुताबिक मामला शासन और उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। सदन के संचालन के नजरिए से जरूरी सुविधाओं और पर्याप्त जगह की उपलब्धता के लिहाज से तलाश जारी है। महीने भर के अंदर इसका चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मौजूदा नगर निगम सदन और प्रेक्षागृह की जगह जापान सरकार के सहयोग से बनने वाले कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के लिए पहले ही निर्धारित हो चुकी है। कन्वेंशन सेंटर का निर्माण शुरू कराने के लिए सदन और प्रेक्षागृह को तोड़ने का काम जारी है। वहीं, निगम सदन की नई बिल्डिंग के लिए सिगरा स्टेडियम के मुख्य द्वार के सामने जगह निर्धारित की जा चुकी है लेकिन इसकी औपचारिकताएं और नए भवन का निर्माण पूरा होने में कम से कम तीन साल लग जाएंगे। ऐसी स्थिति तीन साल तक निगम सदन वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ही संचालित की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed