फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   काशी में बनेगा प्रवासी भवन

काशी में बनेगा प्रवासी भवन

Fri, 27 Oct 2017 01:42 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
काशी में बनेगा प्रवासी भवन
वाराणसी। मॉरीशस के राजदूत जगदीश गोवर्धन ने काशी में प्रवासी भवन बनाने का प्रस्ताव रखा है। गुरुवार को मलदहिया स्थित सिंह निकेतन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने ये जानकारी साझा की।
विज्ञापन

बताया कि बीते 21 अक्तूबर को इस संदर्भ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उन्होंने मुलाकात की थी। बताया कि बिहार में बने भोजपुरी एकेडमी की तर्ज पर ही काशी में प्रवासी भवन की नींव रखी जाएगी। इसके लिए काशी में जगह की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

27 अक्तूबर से शुरू होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शिरकत करने आए राजदूत ने बताया कि इस प्रवासी भवन में विदेशों में बसे अपने भाई बहन आकर शिक्षा ले सकेंगे। आपस में अपने अनुभव साझा करेंगे और विभिन्न विषयों पर मिलकर शोध कर सकेंगे। उन्होंने यूपी में स्मार्ट विलेज बनाने की भी बात कही। उन्होंने बताया कि बताया कि गिरमिटिया मजदूर के रूप में अप्रवासी भारतीय विश्व के कई देशों में बसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने अपनी भोजपुरी भाषा, संस्कृति और कला को आज भी वैसे ही संजोकर रखा है। उनकी आने वाली पीढ़ी उसकी संस्कृति, भाषा और कला के साथ ही पल्लवित और पोषित हो। इंडियन डायस्पोरा के महामंत्री डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 27 से शुरू होने वाले प्रवासी सम्मेलन बनारस में करने का यही उद्देश्य है कि दुनिया भर के लोग एक मंच पर आएं। भाषा, संस्कृति और सभ्यता को समृद्ध बनाने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed