{"_id":"59de7d354f1c1bf3538b70fc","slug":"201507753269-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानी मांगे, खत्म हुई हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानी मांगे, खत्म हुई हड़ताल
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वाराणसी सिटी बस सर्विसेज के संविदाचालकों व परिचालकों ने निष्कासित साथी को वापस लेने की मांग को लेकर चल रही हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। दोपहर दो बजे आरएम पीके तिवारी द्वारा मांग माने जाने के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्ति की घोषणा की। दोपहर तक परिचालन प्रभावित रहा, लगभग 20 बसें समय से नहीं चल पाईं। दोपहर में चालक-परिचालक रोडवेज परिसर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और साथी का नाम संविदा की सूची में बहाल करने की मांग की। इसके अलावा भ्रष्ट अधिकारियों को संचालन से तत्काल प्रभाव से हटाने, संचालन निरीक्षक को महानगर चेकिंग से दूर रखने की मांग की गई। प्रोत्साहन भत्ता लखनऊ की भांति किए जाने सहित पांच सूत्री मांग का ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। दोपहर बाद उनकी मांग मानने का आश्वासन आरएम ने दिया। रोडवेज अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया पर कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। प्रदर्शन में अखिलेश सिंह, अखिलेश यादव, चंद्रशेखर तिवारी, विनोद कुमार यादव, अवनीश यादव, सदानंद, दिलीप रावत आदि शामिल रहे।
आज आ जाएंगी संकल्प सेवा की बसें
गांव-गांव जोड़ते हुए चलने वाली संकल्प सेवा की 10 बसें गुरुवार को वाराणसी पहुंच जाएंगी। यह परसों से अपनी सेवा यात्रियों को देने लगेंगी। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मंगलवार को इसका उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
आज आ जाएंगी संकल्प सेवा की बसें
गांव-गांव जोड़ते हुए चलने वाली संकल्प सेवा की 10 बसें गुरुवार को वाराणसी पहुंच जाएंगी। यह परसों से अपनी सेवा यात्रियों को देने लगेंगी। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मंगलवार को इसका उद्घाटन किया था।
विज्ञापन