{"_id":"59dbdd094f1c1ba7678b4eaa","slug":"201507581193-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग शिविर में शामिल होने गईं चित्रकार से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग शिविर में शामिल होने गईं चित्रकार से छेड़खानी
Updated Tue, 10 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत आदित्य नगर स्थित तालाब के समीप सोमवार को शहर की एक महिला चित्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया। वारदात से घबराई चित्रकार ने सौ नंबर पर सूचना देने के बाद लंका थाने पर एक आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में है। चित्रकार ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो इसके लिए मंगलवार को वे एडीजी जोन और एसएसपी से भी मुलाकात करेंगी।
लंका थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला चित्रकार के अनुसार रोजाना की भांति सोमवार की सुबह वे आदित्य नगर में चलाए जा रहे योग शिविर में शामिल होने गई थीं। लगभग एक घंटे बाद जैसे ही घर के लिए बढ़ीं तो वहां अपने दोस्तों के साथ मौजूद एक युवक उनका नाम लेकर छींटाकशी करने लगा। चित्रकार ने बताया कि उन्होंने पुलिस से शिकायत की बात कही तो युवक ने कहा कि हम ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। इससे घबराकर उन्होंने सौ नंबर पर सूचना दी लेकिन पुलिस के आने से पहले ही युवक अपने दोस्तों के साथ मौके से भाग निकला। उन्होंने बताया कि आदित्य नगर में अकसर छेड़खानी की ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि वारदात की जानकारी मिली है। आरोपी आदित्य नगर निवासी सुजीत पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगाई गई है।