फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कार्यवाहक कुलपति की तलाश शुरू

कार्यवाहक कुलपति की तलाश शुरू

Wed, 04 Oct 2017 01:51 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
कार्यवाहक कुलपति की तलाश शुरू
वाराणसी। बीएचयू के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी के लंबी छुट्टी पर जाने के बाद अब मानव संसाधन मंत्रालय ने कार्यवाहक कुलपति की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए दो महिलाओं समेत पांच लोगों के नाम की चर्चा है। सूत्रों की मानें तो विश्वविद्यालय की ओर से शिक्षकों की सूची भी मंत्रालय को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया से लेकर विश्वविद्यालय परिसर में कार्यवाहक कुलपति पद के लिए जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है, इनमें बीकानेर में महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी की कुलपति रह चुकीं बीएचयू की पूर्व डीन प्रो. चंद्रकला पाडिया, पूर्व में कार्यवाहक कुलपति के तौर पर जिम्मेदारी निभा चुके आईआईटी बीएचयू के डायरेक्टर प्रो. राजीव संगल, आईएमएस के डायरेक्टर प्रो. वीके शुक्ला और राजनीति विज्ञान विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अंजू शरण उपाध्याय का नाम शामिल है। उधर, कला संकाय प्रमुख और वरिष्ठतम प्रोफेसर कुमार पंकज का नाम भी इसकी दौड़ में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed