फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एक माह में तीन फिल्म रिलीज कर रिकार्ड बनाएगी टी सीरीज

एक माह में तीन फिल्म रिलीज कर रिकार्ड बनाएगी टी सीरीज

Fri, 15 Sep 2017 02:27 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
एक माह में तीन फिल्म रिलीज कर रिकार्ड बनाएगी टी सीरीज
वाराणसी। टी सीरीज सितंबर महीने में तीन फिल्में रिलीज करने का रिकार्ड बनाएगी। एक सितंबर को अजय देवगन की ‘बादशाहो’ रिलीज हो चुकी है। 15 सितंबर को कंगना रनौत अभिनीत ‘सिमरन’ और 22 सितंबर को रिलीज होने वाली संजय दत्त की ‘भूमि’ का प्रोडक्शन टी सीरीज ने किया है। यह जानकारी टी सीरीज कंपनी के प्रेसीडेंट विनोद भानुशाली ने दी। भानुशाली बुधवार को चांदपुर स्थित ‘अमर उजाला’ के ‘संवाद’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।
विज्ञापन

इस दौरान हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी का साल में 10-12 फिल्में बनाने का लक्ष्य होता है। सैफ अली खान स्टारर ‘शेफ’ फिल्म जल्दी ही आ रही है। अजय देवगन की ‘रेड’ और गुलशन कुमार पर आधारित ‘मुगल’ फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होगी। बताया, फिल्म ‘भूमि’ को देश के 1500 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ के अभियान का सच दिखाया गया है।
विज्ञापन

भानुशाली ने स्वीकार किया कि गानों की पाइरेसी (चोरी) नहीं करनी चाहिए। गाना ऐसी चीज है, जो मन मस्तिष्क पर प्रभाव डालती है। एक गाना तैयार करने में सिंगर, कंपोजर, कंपनी को काफी मेहनत करनी पड़ती है। लोगों को भी इसे इग्नोर करना चाहिए। साथ ही वह कहते हैं कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रचलन से फिल्म इंडस्ट्री को काफी सहूलियत हो गई है। सोशल मीडिया से वास्तविक उपयोगकर्ताओं का फीडबैक बहुत जल्दी मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed