{"_id":"599c91634f1c1bce3e8b45e3","slug":"201503433059-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरईगांव। गौराकला-बभनपुरा मार्ग पर शर्मा बस्ती के समीप मंगलवार की रात अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार बभनपुरा निवासी दीपक उर्फ दीपू (25) की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक भाग निकला। इसी दौरान मिट्टी लादकर दूसरा ट्रैक्टर गुजरा तो ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस से ग्रामीण ट्रैक्टर मालिक को बुलाने और दीपक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने अवैध खनन में मिलीभगत का आरोप लगाकर पुलिस को जमकर खरीखोटी सुनाई। पुलिस ने किसी तरह से सभी को समझाबुझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों का आरोप था कि अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टरों के चलते क्षेत्र में आए दिन हादसे हो रहे हैं लेकिन पुलिस और खनन विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं। उधर, हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दीपक के परिवारीजनों ने बताया कि वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दीपक के पिता जितेंद्र तिवारी प्राइवेट नौकरी करते हैं। हादसे के दौरान दीपक गौराकला बाजार से सामान लेकर साइकिल से अपने घर जा रहा था।