{"_id":"597265e14f1c1b18758b476d","slug":"201500669409-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से गुलजार हो जाएगा हज हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से गुलजार हो जाएगा हज हाउस
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी से काबा के लिए 24 जुलाई से हज की उड़ान शुरू हो रही है। जिन खुशनसीबों को हज पर जाने का मौका मिला है, उनके घरों में तैयारियां अंतिम दौर में हैं, वहीं अस्थायी हज हाउस की तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। उड़ान से दो दिन यानी शनिवार को हज जाइरीन की रिपोटिंग शुरू हो जाएगी। बता दें 24 जुलाई को एक फ्लाइट से 155 हज जाइरीन उड़ान भरेंगे। ये 155 हज जाइरीन शनिवार को हज हाउस में रिपोर्टिंग करेंगे। बता दें कि 24 जुलाई 11:05 पर बाबतपुर एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट है। बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए हज जाइरीन की रवानगी सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। सुबह छह बजे से उनकी एयरलाइंस हॉल में उनकी इंट्री शुरू कर दी जाएगी।
--
एनडीआरएफ ने अब तक खाली नहीं किया हॉल
वाराणसी। एनडीआरएफ की ओर से अब तक हॉल खाली न किए जाने की वजह से शुक्रवार को हज कमेटी के सदस्यों की बहस हो गई। इसकी खबर जब जिलाधिकारी को दी गई तो वो हज हाउस का दौरा करने पहुंचे। हज ट्रेनर अदनान खां ने बताया कि 24 जुलाई से हज की उड़ान शुरू हो रही है लेकिन अब तक एनडीआरएफ ने हॉल खाली करके नहीं दिया है। वो एक हॉल देने को तैयार है और उसमें भी बहुत थोड़ी से जगह ही दे रहे हैं। इसे लेकर ही शुक्रवार को उनसे बहस हुई। मामले की जानकारी पर ही जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र मुआयना करने पहुंचे थे। शाम को उन्होंने एनडीआरएफ के कमांडेंट को बैठक के लिए बुलाया था। इस दौरान उन्होंने अस्थायी हज हाउस की तैयारियों का जायजा लिया। शौचालय, पेयजल और बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।