फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत

बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत

Sat, 22 Jul 2017 02:06 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत
शिवपुर/कछवा रोड (वाराणसी)। शुक्रवार को हो रही तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। बिजली ने एक गाय को भी अपने चपेट में ले लिया। वहीं कई मकानों में दरारें पड़ गई तो कई जगह लगातार बारिश की वजह से कई पेड़ भी धराशाई हो गए। मकान और स्कूल पर बिजली गिरने से उसमें रखे हजारों के सामानों की भी क्षति हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शिवपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के पिसौर पुल के पास दोपहर तीन बजे के मंडुवाडीह के शिवदासपुर (महेशपुर) निवासी सुनील कुमार बिंद (28) किसी कार्य के लिए शिवपुर गया था। दोपहर तीन बजे के करीब वह वापस लौट रहा था कि रास्ते में ही तेज बारिश शुरू हो गई। वह शिवपुर स्थित पिसौर पुल के नजदीक पहुंचा था तभी बिजली की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची शिवपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कछवा रोड प्रतिनिधि के अनुसार इलाके के जोगियापुर गांव में बिजली गिरने से इंटर की छात्रा श्रृष्टि पाल (17) पुत्री सुरेंद्र पाल की मौत हो गई। वहीं बिजली ने खूंटे से बंधी भगवान यादव की गाय को भी अपने चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार किशोरी अपने खेत की तरफ से लौट रही थी कि अचानक हुई तेज बारिश शुरू हो गई जिससे वह एक पेड़ के पास रुक गई। जहां एक गाय भी पहले से बंधी थी। बारिश के बीच गर्जना और बिजली भी चमक रही थी कि अचानक बिजली गिरी और किशोरी व गाय को अपने चपेट में ले लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बिजली गिरने से मौत की सूचना तत्काल ग्रामीणों ने राजातालाब एसडीएम ईशा दुहन को दिया। जिस पर एसडीएम ने कहा लेखपाल मौके पर जा रहे हैं लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी जब लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों ने शव का दाह-संस्कार कर दिया। वहीं क्षेत्रीय लोगों में लेखपाल के प्रति आक्रोश भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवापुरी प्रतिनिधि के अनुसार कपसेठी थाना क्षेत्र के भगौतीपुर गांव में शाम करीब चार बजे खेत में काम करते समय बिजली गिरने से शरद यादव (15) की मौत हो गई। घायल शरद को खेत में मौजूद अन्य किसानों ने तत्काल स्वास्थ्य केंद्र सेवापुरी ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जिस पर ग्राम प्रधान राजेश यादव और परिवार के सदस्य उसे लेक र पास स्थित एक अन्य अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं क्षेत्र के भिखमपुर गांव में लल्लन सिंह के मकान पर बिजली गिरने से छत में दरारें पड़ गई और मकान में रखे हजारों के इलेक्ट्रनिक उपकरण नष्ट हो गए।
स्कूल के कंप्यूटर कक्ष पर गिरी बिजली
मिर्जामुराद। क्षेत्र के डंगहरियां गांव स्थित इंटर कालेज में शुक्त्रस्वार की दोपहर में बारिश के दौरान बिजली गिरने से स्कूल का कंप्यूटर कक्ष क्षतिग्रस्त हो गया। कमरे में रखे तीन कंप्यूटर जलकर नष्ट हो गए। वहीं अमिनी गांव के अविनाश पटेल के मकान पर बिजली गिरने से छत फट गई। बारिश के कारण खगरामपुर निवासी घासीराम का नीम का पेड़ गिर गया।

वहीं रोहनिया में करसड़ा विद्युत उपकेंद्र पर बिजली गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। इस बाबत जेई जेपी अस्थाना ने बताया कि उपकेंद्र पर बिजली गिरने से केबल जल गया है। जिसके कारण आपूर्ति ठप हुई है जिसे जल्द ही ठीक करने के बाद बिजली आपूर्ति चालू कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed