फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विद्युत मजदूर पंचायत कल से हड़ताल पर

विद्युत मजदूर पंचायत कल से हड़ताल पर

Mon, 26 Jun 2017 02:03 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
विद्युत मजदूर पंचायत कल से हड़ताल पर
वाराणसी। तीन कर्मचारियों के निलंबन से नाराज विद्युत मजदूर पंचायत ने 27 जून से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। रविवार को भेलूपुर स्थित पावर हाउस में हुई बैठक में तय किया गया कि यदि निलंबन वापस नहीं लिया गया तो वाराणसी जोन के कर्मचारी आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

उधर, नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधीक्षण अभियंता आशीष अस्थाना ने कहा कि तीनों कर्मचारी अनुशासनहीनता में निलंबित किए गए हैं। विद्युत मजदूर पंचायत की ओर से कार्य बहिष्कार की कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विद्युत दुर्घटना में घायल डाफी क्षेत्र के संविदाकर्मी अजीत कुमार के इलाज को लेकर कर्मचारियों की जेई और एसडीओ से मारपीट हो गई थी। विद्युत मजदूर पंचायत का कहना है कि कर्मचारियों की ओर से लंका और भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बावजूद जेई और एसडीओ पर कार्रवाई नहीं हुई। उल्टे अभियंता संघ और जूनियर इंजीनियर संघ के दबाव में आकर तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। कमीशनखोरी के चक्कर में संविदा कर्मियों से मनमाना काम कराया जा रहा है। इसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों का निलंबन वापस किया जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। बैठक में विद्युत मजदूर पंचायत के प्रांतीय अतिरिक्त महामंत्री डॉ. आरवी सिंह, ओपी सिंह, आरके वाही, जीउत लाल, अंकुर पांडेय, तपन चटर्जी, राघवेंद्र गोस्वामी, विजय सिंह, इंद्रपाल सिंह, विकास कुशवाहा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed