{"_id":"594ad8334f1c1b317d8b4711","slug":"201498077235-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमंग फार्मेसी पर जिला प्रशासन का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमंग फार्मेसी पर जिला प्रशासन का छापा
Updated Thu, 22 Jun 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल की दवा की दुकान उमंग फार्मेसी पर बुधवार को जिला प्रशासन की टीम ने छापा मारा। करीब एक घंटे दवाओं की जांच कर पूछताछ की गई। एक मरीज ने अस्पताल से मुफ्त मिलने वाली दवा को फार्मेसी पर बेचे जाने की कमिश्नर से शिकायत की थी। इस पर छापेमारी की कार्रवाई हुई। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचे एडीएम सिटी ने कागजातों संग दवाओं की जांच की।
अस्पताल आने वाले मरीजों को सस्ते दाम पर दवा मिल सके, इसके लिए अमृत और उमंग फार्मेसी की कई जगहों पर शाखाएं खुली हैं। इसके अलावा इमरजेंसी में पहले 24 घंटे तक मुफ्त इलाज की भी व्यवस्था है। इसमें लगने वाली दवाएं अस्पताल की ओर से मरीजों को मुफ्त दी जाती हैं। पिछले दिनों एक मरीज ने कमिश्नर से शिकायत की थी कि जो दवा मुफ्त में मिलनी चाहिए, उसे उमंग फार्मेसी पैसा लेकर दे रहा है। शाम करीब साढ़े तीन बजे एडीएम सिटी जितेंद्र मोहन सिंह पहुंचे। एडीएम ने कागजातों के साथ ही दवाओं की सूची की जांच की। शिकायत के संदर्भ में जांच जारी है।