फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   2000 unemployed people trapped in fraud, dreamed of earning crores

Varanasi News: ठगी के जाल में फंसे 2000 बेरोजगार, करोड़ों की कमाई का था ख्वाब

Sat, 23 May 2026 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
2000 unemployed people trapped in fraud, dreamed of earning crores
मल्टीलेवल नेटवर्किंग के जरिये बेरोजगारों से ठगी करने वाले सरगना की तलाश में आजमगढ़ में दबिश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। मल्टीलेवल मार्केटिंग नेटवर्किंग में कंपनी जुड़कर करोड़ों की कमाई का ख्वाब देखने वाले 2000 बेरोजगारों को ठगा गया। 20 से 30 हजार रुपये प्रति व्यक्ति से ठगी के बाद उन्हें कंपनी से जुड़े उत्पादों को बेचने के लिए बाजार में उतारा गया। ठगी मामले में सरगना इंद्रजीत कुमार की तलाश में सारनाथ पुलिस ने आजमगढ़ के मेहनाजपुर में दबिश दी है। अब तक की तफ्तीश में सामने आया कि सिर्फ वाराणसी में ही चार सेंटर थे। एक सेंटर पर 250 युवक, युवतियों को प्रशिक्षण देकर उत्पादों की बिक्री और अपने साथ अन्य सदस्यों को भी कंपनी में जोड़ने का दबाव बनाया जाता था।
सारनाथ पुलिस की जांच में सामने आया कि इंद्रजीत कुमार के अलावा अन्य कई लोग खेल में शामिल हैं। हर प्रमुख जिले में कंपनी ने सेंटर खोल रखा है। बेरोजगारों से पैसा लेकर उन्हें उत्पाद थमाए गए। किसी को कपड़े तो किसी को टैबलेट कोई अन्य सामग्री लेकर कंपनी में जुड़ा। सेमिनार में किराये पर लग्जरी गाड़ियां लाकर बेरोजगार युवक, युवतियों को दिखाया जाता था कि टारगेट पूरा करने पर लग्जरी कार और विदेश में टूर प्लान भी दिया जाता है। कई लोगों को टूर प्लान कराया गया। जांच में यह भी बात सामने आई कि इंद्रजीत के ऊपर भी कई लोग हैं, पूरी चेन बनी हुई है। मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तो आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हम लोगों का काम सिर्फ सेंटर की देखभाल और उत्पादों की व्यवस्था करना था। अन्य सभी निर्णय सरगना इंद्रजीत कुमार लेता था।
विज्ञापन

दो महीने में 3 लाख की बाइक, आईफोन और प्रॉपर्टी बनाई
सारनाथ और साइबर पुलिस की संयुक्त दबिश में गिरफ्तार आरोपियों में एक युवक ने बताया कि वह पिछले दो महीने से कंपनी में जुड़ा। पुलिस ने उसकी जांच की तो तीन लाख की बाइक, आईफोन और शहर में प्रापर्टी भी निकली। अन्य आरोपियों के बैंकिंग लेनदेन का भी ब्योरा खंगाला गया। सारनाथ एसीपी विदुष सक्सेना और सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सरगना इंद्रजीत की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बैंक खातों और सर्विलांस से सरगना और उसके ऊपर बैठे लोगों की कुंडली खंगाली जा रही है। मंगलवार को सारनाथ थाना क्षेत्र के नई बाजार और दामोदरपुर में स्वास्तिक एसोसिएट और रायल हेल्थ इंडिया की फ्रेंचायजी के बहाने युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण में सरगना के अलावा जिन लोगों की भी संलिप्तता है, सभी की गिरफ्तारी होगी। बिहार, झारखंड और एमपी के सबसे अधिक युवाओं को ठगा गया। - विदुष सक्सेना, एसीपी सारनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article