फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   200 villages without electricity due to uncontrolled truck in Azamgarh

आजमगढ़ में अनियंत्रित ट्रक के कारण 200 गांवों की बिजली गुल

Fri, 20 Jan 2017 07:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़ Updated Fri, 20 Jan 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
 200 villages without electricity due to uncontrolled truck in Azamgarh
ट्रक की टक्कर से चार खंभे गिरे - फोटो : अमर उजाला
 एक अनियंत्रित ट्रक के कारण आजमगढ़ जिले के 200 गांवों की बिजली गुल हो गई है।
विज्ञापन

 अहरौला क्षेत्र के खादारामपुर गांव के पास गुरुवार की रात अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बिजली के चार खंभे गिर गए। इसके कारण लगभग 200 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई है।
जो खंभे गिरे हैं उनसे गोपालगंज विद्युत सब स्टेशन तक बिजली पहुंचती थी।  विद्युत सब स्टेशन के जेई का कहना है कि विभाग के पास खंभे नहीं है।
खंभे लगाने में तीन दिन का समय लगेंगे। ऐसे में प्रभावित गांवों को लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उन्हें तीन दिन तक बिन बिजली के रहना पड़ेगा। क्षेत्र में गुरुवार की शाम तेज रफ्तार से जा रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया और उसकी टक्कर से खादारामपुर गांव के पास चार बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होकर गिर गए। टक्कर इतनी तेज थी कि वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

खंभों के गिरते ही लोग इधर-उधर भागने लगे।  सप्लाई के लिए लगा 25 केबी का ट्रांसफार्मर भी टूटकर गिर गया।
स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी। इसके बाद बिजली काटी गई।
संयोग ही था कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दूसरी तरफ, टक्कर के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।  
शुक्रवार को भी विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं आया। जिसके चलते खंभे सड़क पर ही पड़े रहे।
वहीं दो सौ से ज्यादा गांव में शुक्रवार को भी बिजली सप्लाई नहीं हो पाई। जेई अवधेश कुमार पाल ने बताया कि उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है। खंभा नहीं है, आने पर लगा दिया जाएगा। अभी तीन दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed