फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   20 Yatras will be taken out including Chardham, 84 Kos and Baijnath Dham of Kashi

Varanasi News: काशी की चारधाम, 84 कोस और बैजनाथधाम समेत निकलेंगी 20 यात्राएं

Fri, 06 Feb 2026 02:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
20 Yatras will be taken out including Chardham, 84 Kos and Baijnath Dham of Kashi
धर्मसम्राट स्वामी करपात्री महाराज की परंपरा को कायम रखते हुए उनके शिष्य दंडी स्वामी शिवानंद सरस्वती की ओर से शुरू की गई धार्मिक यात्राएं शुरू हो गई हैं। काशी में चारधाम, 84 कोस, वैजनाथ धाम सहित 20 यात्राएं निकाली जाएंगी।
विज्ञापन

काशी प्रदक्षिणा दर्शन यात्रा समिति के संचालक उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि पहली फरवरी को श्रीवेदव्यासेश्वर महादेव यात्रा से शुरुआत है। अब 14 को पंचक्रोशी परिक्रमा यात्रा, 22 अप्रैल को नव दुर्गा व नव गौरी दर्शन-पूजन यात्रा, 26 को सप्त तीर्थ स्नान, ध्यान, दर्शन-पूजन यात्रा निकलेगी। इसी क्रम में 19 व 21 जून को छप्पन विनायक दर्शन-पूजन यात्रा, 25 को श्री काशी विश्वनाथ कलश यात्रा, दो अगस्त श्री केदारेश्वर अंर्तगृही दर्शन पूजन यात्रा, नौ को द्वादश ज्योर्तिलिंग यात्रा निकलेगी। 16 को त्रिशूल यात्रा, 23 को एकादश महारुद्र लिंग दर्शन पूजन यात्रा, 24 बैजनाथ धाम में जलाभिषेक यात्रा, 20 सितंबर द्वादश आदित्य दर्शन यात्रा, चार अक्तृबर को तर्पण यात्रा, 11 को नव दुर्गा व नव गौरी दर्शन यात्रा, 31 अक्तूबर और एक नवंबर को चौरासी कोस परिक्रमा यात्रा, 22 को षोडश (16) विष्णु दर्शन यात्रा, एक दिसंबर को अष्ट प्रधान भैरव दर्शन यात्रा, छह को सप्तर्षि दर्शन यात्रा, 13 को नवग्रह दर्शन पूजन यात्रा, 20 को काशी की चारधाम दर्शन यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed