फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   20 thousand prize arrested from Gauspur market

Varanasi News: गौसपुर बाजार से 20 हजार का इनामिया गिरफ्तार

Fri, 23 Dec 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
20 thousand prize arrested from Gauspur market
गौसपुर बाजार से 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

खुटहन। पुलिस ने बृहस्पतिवार की भोर में गौसपुर बाजार से 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पर घर में सो रहे परिवार के लोगों पर चाकू व राड से हमलाकर लाखों के आभूषण व नकदी लेकर भागने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे ने बताया कि आगरा जनपद के फतेहाबाद थाना क्षेत्र परौली गांव निवासी रामेश्वर निषाद सात वर्ष पूर्व स्थानीय थाना क्षेत्र के कैराडीह गांव के श्रीचंद यादव के शाहगंज मार्ग स्थित भवन में किराए का कमरा लेकर कबाड़ का धंधा कर रहा था। गृह स्वामी भी उसे परिवार की तरह ही मानने लगे। वह घर के अंदर तक आता-जाता था। कुछ माह बाद पैसों की चाह ने रामेश्वर की नियत बदल दी। वह मन ही मन मकान मालिक के घर में रखे गहने व नकदी पार करने की योजना बनाने लगा। घटना को अंजाम देने के लिए तीन और साथियों को बुला लिया। आठ अप्रैल 2016 की रात वह अपने तीन साथियों के साथ मकानमालिक के घर के भीतर दाखिल हो गया। बदमाश आलमारी की चाभी खोज रहे थे तभी श्रीचंद की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाना चाहा तो एक ने उनका मुंह दबा दिया। दूसरा लोहे की राड व चाकू से उन पर हमला करने लगा। भयभीत श्रीचंद कुछ बोल न सके। रामेश्वर घर के कोने-कोने से परिचित था। उसने चाभी से आलमारी खोल लगभग एक लाख कीमत के आभूषण व 30 हजार नकदी निकाल भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रामेश्वर पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उसकी तलाश में कई बार आगरा जाकर दबिश दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मुखबिर से जानकारी मिली कि वह एक-दो माह में खुटहन जरूर आता है। टीक सूचना पर बृहस्पतिवार की भोर में गौसपुर बाजार में अपराध निरीक्षक राम प्रवेश यादव, उप निरीक्षक राजित राम यादव, कांस्टेबल संतोष, सुदर्शन व अखिलेश की टीम ने घेराबंदी कर इनामी रामेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed