फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   20 policemen line hajir together by jaunpur sp

यूपी: जिले में एक साथ 20 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जानें क्या है मामला

Tue, 23 Jun 2020 05:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 23 Jun 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
20 policemen line hajir together by jaunpur sp
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बढ़ते अपराध और चरमराई कानून-व्यवस्था के बीच पुलिस की कार्य प्रणाली कितनी लचर हो गई है, इसे खुद एसपी ने अपनी आंखों से देख लिया। सोमवार की रात जिन बाइक सवार संदिग्धों का हुलिया बताकर उन्हें चेक करने के लिए वायरलेस से मैसेज प्रसारित किया गया, वे संदिग्ध एक नहीं पांच जगह जांच प्वाइंट से होकर गुजर गए लेकिन उन्हें रोककर जांच पड़ताल करना किसी ने मुनासिब नहीं समझा। इसके बाद एसपी ने पांच उप निरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन

दरअसल पुलिस की सक्रियता को परखने के लिए एसपी अशोक कुमार ने दो पुलिसकर्मियों को सादे कपड़े में अलग-अलग बाइक से जांच प्वाइंट को बताकर चेक कराया गया। सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग प्वाइंट बनाकर संदिग्धों की चेकिंग कराई जा रही थी। उसी दौरान वायरलेस से मैसेज प्रसारित हुआ कि अलग-अलग बाइक पर सवार दो संदिग्ध दिखे हैं। वे किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन



सभी थानों को सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए। बाइक सवारों का हुलिया भी बताया गया। थाना केराकत के चेकिंग प्वाइंट एक सरायबीरू पर उप निरीक्षक अजय शर्मा, मुफ्तीगंज पर उप निरीक्षक कमलेश कुमार, थानागद्दी पर श्रीप्रकाश राय और थाना जलालपुर के चेकिंग प्वाइंट एक जलालपुर चौराहा पर उप निरीक्षक अखिलेश यादव, पराऊगंज पर उपनिरीक्षक युगल किशोर ड्यूटी पर तैनात थे, लेकिन उन्होने जांच प्वाइंट से गुजरे संबंधित पुलिसकर्मियों को चेक करना मुनासिब नहीं समझा। एसपी ने सभी उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 लापरवाह पुलिसकर्मी लाइनहाजिर
ड्यूटी के प्रति शिथिलता(लापरवाही) बरतने पर एसपी अशोक कुमार ने अलग-अलग थानों में तैनात 15 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। जिन पुलिसकर्मयों को लाइन हाजिर किया गया है, उनकी शिकायत लगातार एसपी को मिल रही थी।

इन पुलिसकर्मियों में मेराज खां थाना खेतासराय, गोपाल सोनकर थाना खुटहन, रमेश यादव थाना सिकरारा, अरुण कुमार गौड थाना मीरगंज, सुदीस्त नरायण सिंह केराकत, पवन सिंह थाना जलालपुर, काशीनाथ यादव गौराबादशाहपुर, रामसुमेर यादव बरसठी, सुहेल अहमद नेवढ़िया, सूरज सोनकर शाहगंज, मो अतीक थाना शाहगंज, कालिका यादव मछलीशहर, अरविन्द सिंह मीरगंज, उदय दूबे थाना लाइनबाजार और प्रद्युम्न थाना जलालपुर शामिल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed