{"_id":"6b0ac6e6fb5f373fb20f127c","slug":"jaunpur-pumping-set-component-falls-well-two-people-including-mechanic-die-after-being-trapped-underneath-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: कुएं में गिरा पंपिंग सेट का पंखा, नीचे दबने से मिस्त्री समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: कुएं में गिरा पंपिंग सेट का पंखा, नीचे दबने से मिस्त्री समेत दो की मौत
Sat, 28 Nov 2026 05:49 PM IST
किशन चौबे
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: किशन चौबे
Updated Sat, 28 Nov 2026 05:49 PM IST
सार
केराकत कोतवाली क्षेत्र के सोसापट्टी गांव में पंपिंग सेट की मरम्मत के दौरान हादसा हो गया। कुएं में उतरे मिस्त्री और एक युवक के ऊपर पंपिंग सेट का पंखा गिर गया। दोनों की दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र के सोसापट्टी गांव में शनिवार को पंपिंग सेट की मरम्मत के दौरान कुएं में हुए हादसे में मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हो गई। मरम्मत के लिए कुएं में उतरे दोनों लोगों के ऊपर पंपिंग सेट का पंखा गिर गया। इसके नीचे दबने से दोनों कुएं में फंस गए और दम घुटने से उनकी जान चली गई। मृतकों की पहचान मिस्त्री कन्हैया लाल चौहान (50) और शिवबालक (24) पुत्र वीरेंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मरम्मत के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी वीरेंद्र के पंपिंग सेट में खराबी आ गई थी। इसकी मरम्मत के लिए मिस्त्री कन्हैया लाल चौहान कुएं में उतरे थे। उनकी मदद के लिए वीरेंद्र के घर का युवक शिवबालक भी कुएं में चला गया। इसी दौरान ऊपर से पंपिंग सेट का पंखा गिरकर दोनों के ऊपर आ गया। इससे दोनों उसके नीचे दब गए और कुएं से बाहर नहीं निकल सके।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाया
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
