फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   20 policemen got reward of five lakh rupees

Varanasi News: 20 पुलिसकर्मियों को मिला पांच लाख रुपये का इनाम

Sat, 21 Jan 2023 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
20 policemen got reward of five lakh rupees
दो माह पहले दो बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर करने वाली कमिश्नरेट की पुलिस टीम को शुक्रवार को 5 लाख रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया। इसके तहत सर्वाधिक 75-75 हजार रुपये का पुरस्कार सर्विलांस प्रभारी इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय और इंस्पेक्टर बड़ागांव अश्वनी कुमार चतुर्वेदी को मिला।
विज्ञापन

वहीं, लोहता एसओ राजकुमार पांडेय और चितईपुर एसओ बृजेश मिश्रा को 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार मिला है। इसके अलावा दो पुलिसकर्मियों को 38-38 हजार रुपये, दो पुलिसकर्मियों को 15-15 हजार रुपये और 12 पुलिसकर्मियों को 12-12 हजार रुपये का नगद इनाम दिया गया है। बीते साल आठ नवंबर की शाम रोहनिया क्षेत्र के दरेखू गांव में लक्सा थाने के दरोगा अजय यादव को बदमाशोें ने गोली मार कर सरकारी पिस्टल लूट ली थी।
विज्ञापन

तत्कालीन पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश के नेतृत्व में शुरू हुई तफ्तीश में इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के तौर पर बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहद्दीपुर थाना के गोलवा निवासी तीन सगे भाई चिह्नित किए गए थे। पुलिस तीनों बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी हुई थी। दबिश देने के दौरान बीते 21 नवंबर की सुबह वाजिदपुर में रिंग रोड के समीप पुलिस से तीनों बदमाशों का आमना-सामना हुआ था। मुठभेड़ में बिहार का कुख्यात बदमाश मनीष सिंह और रजनीश सिंह उर्फ बऊआ सिंह मारा गया था। मारे गए दोनों बदमाशों का सगा भाई लल्लन सिंह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। अब उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। इस मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों को डीजीपी डीएस चौहान की संस्तुति पर प्रदेश सरकार ने पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनामी लल्लन का नहीं लगा पता
मुठभेड़ के दौरान चकमा देकर भागे एक लाख के इनामी बदमाश लल्लन सिंह का पता वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस दो माह बाद भी नहीं लगा सकी। वाराणसी में लल्लन और उसके दोनों भाइयों को शरण देने वालों और उनके करीबियों पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लल्लन पर कार्रवाई के संबंध में पूछे जाने पर पुलिस की ओर से यही जवाब मिलता है कि उसकी तलाश में बिहार में दबिश दी जा रही है, लेकिन उसका पता नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed