फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   20 main places in the city will be monitored through CCTV cameras

Varanasi News: शहर में 20 मुख्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी नजर

Tue, 15 Apr 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
20 main places in the city will be monitored through CCTV cameras
बलिया। शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने व सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। नगर के चित्तू पांडेय, टीडी काॅलेज, स्टेशन के सामने, जगदीशपुर सहित 20 प्रमुख स्थानों पर हाई डेफिनेशन के सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों ने स्थान का चयन करने के बाद उक्त स्थानों पर पोल लगाने के लिए बेस का निर्माण शुरू कर दिया है। इस माह के अंत तक कैमरे काम करने लगेंगे। इन कैमरों से वाहनों की आवागमन की निगरानी, चालक की फोटो के साथ गाड़ी का नंबर स्कैन हो जाएगा। जरूरत पड़ने पर नियम तोड़ने वाले या अपराधियों की धरपकड़ में कैमरे खंगाल कर आरोपियों तक पहंुचना पुलिस के लिए आसान होगा।
विज्ञापन

नगर की यातायात व्यवस्था अब सीधे कंट्रोल रूम से नियंत्रित होगी। वहीं से बैठकर पता कर लिया जाएगा कि कौन से तिराहे या चौराहे पर जाम लगा है। वहां तैनात पुलिस कर्मी या होमगार्ड क्या कर रहे हैं और किस वजह से जाम लगा है। यह सब देखकर तुरंत अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को भेजकर जाम खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए शहर के टीडी काॅलेज, मिड्ढी, एनसीसी तिराहा, कुंवर सिंह, कदम चौराहा, चित्तू पांडेय चौराहा, गड़वार रोड तिराहा, हनुमानगढ़ी मंदिर तिराहा, रेलवे स्टेशन के सामने, शहीद पार्क चौक व बिशुनीपुर चौराहे सहित 20 प्रमुख तिराहे-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की तैयारी चल रही है।
पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम से सभी वाईफाई से जुड़ाव होगा। शहर में जाम के साथ चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा था। कुछ चौराहों पर सीसी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन वह कारगर साबित नहीं हो सके। उक्त कैमरों को दूसरी जगह लगाया जाएगा।

इस बाबत यातायात नोडल व सीओ सीटी श्यामकांत ने बताया कि शहर के प्रमुख 20 स्थानों पर हाई डेफिनेशन कैमरे लगाए जा रहे हैं, इसकी क्षमता अधिक होने से हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकती है, इससे आमजन को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed