फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   20 kuntal ganja were brought from Odisha-Chhattisgarh border to sell in Purvanchal, two arrested

ओडिशा-छत्तीसगढ़ की सीमा से 20 कुंतल गांजा लाए थे पूर्वांचल में बेचने, दो गिरफ्तार

Wed, 19 Feb 2020 11:34 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 19 Feb 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
20 kuntal ganja were brought from Odisha-Chhattisgarh border to sell in Purvanchal, two arrested
बरामद गांजा और आरोपित - फोटो : अमर उजाला।

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) की वाराणसी इकाई ने टेंगरा मोड़ के समीप एक ट्रक से 20 कुंतल गांजा बरामद किया। बरामद गांजा ओडिशा-छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित जंगलों से पूर्वांचल में खपाने के लिए लाया गया था।

विज्ञापन


डीआरआई के सीनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर आनंद राय ने बताया कि सूचना मिली थी कि ओडिशा से ट्रक में भारी मात्रा में गांजे की खेप वाराणसी आने वाली है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए डीआरआई की वाराणसी इकाई की टीम ने टेंगरा मोड़ और डाफी टोल प्लाजा के बीच घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा। ट्रक से 20 कुंतल गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


गांजा के साथ मिर्जापुर के बरैनी कछवा निवासी मटरू शंकर बिंद और ओडिशा के कोरापुट निवासी मोहम्मद खुर्शीद को गिरफ्तार किया गया। दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि दोनों पिछले कई महीनों से गांजा की तस्करी में संलिप्त है। साथ ही इनके तार उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के बड़े ड्रग तस्करों से जुड़े हैं। इससे पहले अक्तूबर 2019 में लगभग 12 कुंतल गांजा डीआरआई की वाराणसी इकाई ने बरामद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed