फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   20 km long jam at chandauli after truck tyre brust

ट्रक का टायर फटने से लगी आग और फिर 20 किमी लंबा जाम

Wed, 17 May 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली Updated Wed, 17 May 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
20 km long jam at chandauli after truck tyre brust
सैदपुर-चहनियां मार्ग पर जाम,और जल गया ट्रक - फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले के सैदपुर-चहनियां मार्ग पर मजिदहां गांव के पास मंगलवार की रात लगभग एक बजे चंदौली से गाजीपुर जा रहे ट्रक में आग लग गई। चालक और खलासी ने किसी तरह उतर कर जान बचाई। सड़क पर ट्रक जलने से दोनों तरफ के वाहन रुक गए और 20 किलोमीटर तक जाम लग गया।
विज्ञापन


इसके फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर नहीं पहुंच पाई। घंटों बाद आग अपने आप बुझ गई। बलुआ पुलिस ने रात तीन बजे एक लेन पर वाहनों का आवागमन शुरू कराया। पूरी तरह जाम बुधवार को दोपहर एक बजे खत्म हुआ।  
विज्ञापन


 गाजीपुर के सादात निवासी रामदास का ट्रक लेकर चालक लालचंद बालू लेने चंदौली आया था। रात में एक बजे वह बालू लादकर सादात जा रहा था। चहनियां-सैदपुर मार्ग पर सड़क पर निकले बोल्डर की वजह से ट्रक का टायर फट गया। चक्का सड़क से रगड़ खाने से ट्रक में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक चालक खलासी कुछ समझते आग तेज हो गई। किसी तरह दोनों ने उतर कर जान बचाई। इस दौरान मार्ग पर दोनों तक बीस किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जाम सैदपुर पुल से चंदौली मुख्यालय के पास तक लगा रहा।


आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया पर विफल रहे। एक घंटे बाद थाने की टीम तो पहुंच गई लेकिन सड़क जाम होने की वजह से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। घंटों बाद आग अपने आप बुझी।

बलुआ पुलिस ने रात तीन बजे एक लेन पर आवागमन शुरू कराया। जाम बुधवार को दोपहर एक बजे खत्म होने पर आवागमन सामान्य हुआ।
  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed