फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   20 houses 25 temples will come in way of Maa Vishalakshi Corridor in varanasi trust approval

UP: मां विशालाक्षी कॉरिडोर के रास्ते में 20 मकान, 25 से ज्यादा मंदिर आएंगे, न्यास की मुहर; खरीदे जाएंगे भवन

Wed, 10 Sep 2025 11:27 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 10 Sep 2025 11:27 AM IST
सार

वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम से विशालाक्षी मंदिर तक की गली का मार्ग चाैड़ा किया जाएगा। इसके लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद और श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की बैठक में मुहर लग चुकी है।

विज्ञापन
20 houses 25 temples will come in way of Maa Vishalakshi Corridor in varanasi trust approval
काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : मंदिर प्रशासन

विस्तार

Varanasi News: श्री काशी विश्वनाथ धाम से मां विशालाक्षी के आंगन तक की राह आम श्रद्धालुओं के लिए सुलभ होगी। धाम से लेकर मंदिर तक बनने वाले कॉरिडोर के लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद और श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की बैठक में मुहर लग चुकी है। मां विशालाक्षी के कॉरिडोर की राह में आने वाले भवनों को खरीदा जाएगा। कॉरिडोर के रास्ते में 20 मकान और 25 से अधिक मंदिर आएंगे। 

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ धाम से मां विशालाक्षी कॉरिडोर के प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद मंदिर प्रशासन की ओर से भवनों की खरीद का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। शासन से अनुमति मिलने के बाद ही इस दिशा में कार्य शुरू हो जाएगा। काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद शक्तिपीठ माता विशालाक्षी के मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ी है। 

विज्ञापन

2024 में पूरा हो गया था सर्वे

इस योजना के तहत बाबा के धाम से लेकर विशालाक्षी मंदिर तक गली को चौड़ा किया जाएगा। इससे विशालाक्षी मंदिर से बाबा के धाम में आने का मार्ग सुगम हो जाएगा और आसानी से श्रद्धालु मां के दरबार तक पहुंच सकेंगे। विस्तारीकरण के लिए सर्वे का काम 2024 में ही पूरा हो गया था। सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद मंदिर न्यास ने भवनों की खरीद-फरोख्त के लिए अब शासन को प्रस्ताव भी भेज दिया है। 

विस्तारीकरण योजना पर मंदिर के महंत ने भी अपनी स्वीकृति दे दी है। पिछले दिनों काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की बैठक में भवनों को क्रय करने पर मुहर लग चुकी है। एसडीएम शंभूशरण ने बताया कि परिषद की बैठक में भवनों को क्रय करने पर सहमति बन चुकी है। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है और वहां से अनुमति मिलते ही इस दिशा में कार्य शुरू हो जाएगा। 

18 से ज्यादा हैं पौराणिक देवी-देवता
काशी विश्वनाथ धाम से माता विशालाक्षी मंदिर और धर्मकूप और सरस्वती फाटक तक 18 से ज्यादा पौराणिक देवी देवता और तीर्थ हैं। इसमें भगवान ज्ञानेश्वर जी, विष्णु मूर्ति एवं तीर्थ कूप, भगवान विश्वनाथ के पांच मुख में से एक वैराग्येश्वर जी, विशालाक्षी शक्तिपीठ, विशालाक्षेश्वर, अन्य छोटे देव विग्रह एवं विशालतीर्थ, माता विश्वभुजा गौरी एवं विश्वतीर्थ, विश्वनाथ, दिवोदासेश्वर जी, आशा विनायक जी, रघुनाथेश्वर जी, गणेश्वर जी, कांचन शाख महावट वृक्ष, धर्मकूप तीर्थ, धर्मेश्वर, मदालसेश्वर, मोक्षेश्वर एवं मुक्तितीर्थ हैं।

विज्ञापन

नवरात्र के बाद होगा मां विशालाक्षी मंदिर का सुंदरीकरण
काशी विश्वनाथ धाम से मां विशालाक्षी के मंदिर तक कॉरिडोर बनने से पहले मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य होगा। नवरात्र के बाद मंदिर में सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। मां विशालाक्षी मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य नवंबर माह तक पूर्ण हो जाएगा। मंदिर के महंत राजनाथ तिवारी ने बताया कि मंदिर के सुंदरीकरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं और नवंबर तक यह पूर्ण हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed