फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   20 cow shelters closed, protected animals roaming the streets

Varanasi News: 20 गो आश्रय बंद, सड़कों पर घूम से रहे संरक्षित पशु

Wed, 05 Apr 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
20 cow shelters closed, protected animals roaming the streets
छुट्टे पशुओं को गो आश्रयों केंद्रों में भेजने का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फरमान का असर जिले में नहीं दिख रहा है। मंगलवार को शहर के साथ और ग्रामीण इलाकों में छुट्टा पशु घूमते दिखे।
विज्ञापन


जिले में संरक्षित पशुओं को रखने के लिए 121 अस्थायी और नौ स्थायी गो आश्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 12 हजार 555 पशु रह रहे हैं। रोहनिया के कान्हा उपवन में गो आश्रय की क्षमता 450 की है लेकिन 426 पशु हैं। भदवर में 28 की क्षमता 25 रखे गए हैं। चौबेपुर के कादीपुर कला गोशाला में 60 पशुओं की क्षमता है, यहां 45 पशु हैं। सेवापुरी विकासखंड के भीटकुरी गांव स्थित स्थाई पशु आश्रय केंद्र की क्षमता 200 की है जिसमें 180 पशु हैं। बडौरा गांव की गोशाला में क्षमता 60 की है, जबकि 65 पशु हैं। चोलापुर ब्लाक के भदवा गांव में 200 की क्षमता हैं, लेकिन 130 पशु हैं। हडियाडीह में 150 की क्षमता हैं और 110 पशु हैं। चिरईगांव के नवापुरा, जयरामपुर, गौराकला, छितौना, मोकलपुर, गौराहीह, बड़ागांव का एक गो आश्रय समेत 20 गो आश्रय केंद्र बंद किए गए हैं।
विज्ञापन


----------
छुट्टा पशुओं को गो आश्रय केंद्र में रखा जा रहा है। चारे की व्यवस्था के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जिले में 121 अस्थायी और नौ स्थायी गोआश्रय केंद्र हैं। पशुओं की संख्या मानक से कम होने से 20 गो आश्रय केंद्र बंद किए गए हैं। इन पशुओं को दूसरी गोशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अशोक तिवारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed