फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वाहनों की लग रही कतार, पार्किंग का इंतजार

वाहनों की लग रही कतार, पार्किंग का इंतजार

Sat, 11 May 2019 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
वाहनों की लग रही कतार, पार्किंग का इंतजार
वाराणसी। मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री पर यात्री सुविधाओं को लेकर रेल प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा है। अब तक पार्किंग की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। लोग अपने वाहन प्रवेश द्वार के सामने ही खड़ा कर दे रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के दौरान प्रवेश द्वार पर जाम जैसी स्थिति बन जा रही है।
विज्ञापन

मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री के भवन और इसको रिकॉर्ड समय में पूरा करने को लेकर रेल प्रशासन ने खूब वाह वाही लूटी। जहां तक सुविधाओं का सवाल है तो सेकेंड एंट्री पर यात्रियों को तरह-तरह की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। पार्किंग के लिए अलग से स्थान चिह्नित होने के बावजूद लोग अपने वाहन प्रवेश द्वार के सामने खड़ाकर यात्रियों को उतार रहे हैं या उनको रिसीव कर रहे हैं। इससे वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है। ऐसे में यात्रियों को आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है पर अभी तक यह शुरू नहीं हो सका है। इसकी वजह से लोग निर्धारित स्थल पर वाहन नहीं खड़ा करते। आरपीएफ की अनुपस्थिति के चलते भी लोग अपने वाहन गेट के सामने लगा देते हैं।
विज्ञापन

मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री से गुजरी डीरेका की रेल लाइन के आसपास लगाए गए इंटरलॉकिंग के पत्थर कई जगह धंस गए हैं। ऐसे में यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी पैदल चलने वाले यात्रियों को होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडुवाडीह सेकेंड एंट्री के मुख्य प्रवेश द्वार पर मंगलवार से बैरिकेडिंग कर दी गई है। आने जाने वाले यात्रियों व उनके वाहनों को मंदिर के बगल से गए रास्ते की तरफ मोड़ दिया जा रहा है। यह जाम की समस्या का कारण बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed