फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आज महागौरी और सिद्धिदात्री के होंगे दर्शन पूजन

आज महागौरी और सिद्धिदात्री के होंगे दर्शन पूजन

Sat, 13 Apr 2019 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
आज महागौरी और सिद्धिदात्री के होंगे दर्शन पूजन
वाराणसी। नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि और सौभाग्य गौरी के रूप में अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन-पूजन करने वालों की भीड़ लगी रही। वहीं कई मंदिरों में कन्या पूजन भी किया गया। अष्टमी और नवमी के देवियों महागौरी और सिद्धिदात्री के दर्शन-पूजन शनिवार होंगे।
विज्ञापन

सप्तमी के दिन दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, काली मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में दर्शन करने वालों की भीड़ लगी रही। भोर में मंदिर का पट खुलते ही मां के जयकारे से मंदिर का प्रांगण गूंज उठा। भक्तों ने देर रात तक मां का दर्शन पूजन किया। कई जगहों पर सप्तमी और अष्टमी शुक्रवार को ही मनाई गई, जहां महानिशा पूजन का आयोजन हुआ। मंदिरों में महानिशा पूजा वृश्चिक लग्न रात्रि 8 बजकर 34 मिनट से 10 बजकर 51 मिनट तक के बीच किया गया। इसमें लक्सा थाना क्षेत्र के रामकुंड स्थित दैत्रा वीर बाबा मंदिर स्थल पर नवरात्रि के महाअष्टमी पर कन्या पूजन किया गया। इसमें सैकड़ों क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। सभी ने माता स्वरूप कन्याओं का पूजन कर उपहार बांटे और माता का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

वहीं कैला देवी मंदिर में महाअष्टमी शुक्रवार को मनाया गई। सुबह मंदिर के साधक सुबोध महाराज ने मां शृंगार कर आरती उतारी। इसके बाद कन्या पूजन किया। मंदिर में हलवा, पूरी का भंडारा भी हुआ। शाम को संगीतमय भजन की प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर कुमार दक्ष, विकास अग्रवाल, सियाराम यादव, राजेश, पवन, जगदीश प्रसाद, जयंती, कामिनी, दीपा, श्याम सहित काफी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को मढ़ौली में अतिप्राचीन मंदिर बाड़ू बीर बाबा का शृंगार किया गया। इसके साथ ही मंदिर में स्थित शीतला माता, दुर्गा माता, शंकर भगवान, बजरंग बली, चौरा माता का शृंगार कर हवन-पूजन किया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी विनोद पाठक, सेवालाल, संतोष, बाबूलाल, अकबाल, दिनेश, श्यामजी, सुभाष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed