फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   परियोजनाओं को मिली गति, काशी के विकास में प्रगति

परियोजनाओं को मिली गति, काशी के विकास में प्रगति

Tue, 19 Mar 2019 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
परियोजनाओं को मिली गति, काशी के विकास में प्रगति
वाराणसी। दो साल का कार्यकाल मंगलवार को पूरा करने वाली प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने वाराणसी में चल रही हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं को गति दी। यही कारण है कि दो साल में यहां के विकास कार्यो जमीन पर उतर पाए। सरकार का फोकस केंद्र और राज्य सरकार की अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने पर रहा। सबसे अहम बात यह है कि मुख्यमंत्री ने वाराणसी के विकास कार्यो की निगरानी पर किसी पर भरोसा किए बिना खुद यहां दौरे किए।
विज्ञापन

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के सफल आयोजन के जरिए प्रदेश सरकार ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई। दुनिया भर से आए प्रवासी मेहमानों के बीच प्राचीन काशी के बदलते स्वरुप को दिखाया। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ धाम के लिए जमीन अधिग्रहण पूरा कर उसके भूमि पूजन तक के कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ की सड़क परिवहन मंत्रालय के बाबतपुर फोरलेन और रिंग रोड ने यहां के विकास की तस्वीर को साफ किया है। स्मार्ट सिटी के तहत काशी इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर के जरिए शहर के यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रभावी प्रयास किया गया है। मंडुवाडीह फ्लाईओवर, गोइठहां व दीनापुर एसटीपी, रामनगर में पराग दुग्ध प्लांट, जल आपूर्ति की परियोजनाएं इसी सरकार के कार्यकाल में वाराणसी को मिले हैं। हालांकि वाराणसी से जुड़ी विकास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए लगातार अधिकारियों के कामों की समीक्षा की, मगर कई विभाग सरकार की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पाए हैं। शहर की साफ सफाई, शाही नाले की सफाई, कान्हा उपवन सहित कई काम मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद भी समय पर पूरे नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed