फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हत्या के हफ्ते भर बाद दर्ज किया गया मुकदमा

हत्या के हफ्ते भर बाद दर्ज किया गया मुकदमा

Wed, 06 Feb 2019 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
हत्या के हफ्ते भर बाद दर्ज किया गया मुकदमा
हत्या के हफ्ते भर बाद दर्ज किया गया मुकदमा
विज्ञापन

खिड़किया घाट पर 29 जनवरी को मिला था अधजला शव, सिर पर वार से हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। खिड़किया घाट पर मिले नियाज के अधजले शव के मामले में एक हफ्ते बाद मंगलवार को उसके पिता रईस अहमद की तहरीर पर आदमपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि वारदात के सात दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। नियाज की हत्या क्यों और किसने की, इसे लेकर राज बरकरार है।
कोनिया निवासी नियाज का 29 जनवरी को अधजला शव खिड़किया घाट पर मिला था। उसका चेहरा और सिर कूच कर उसे जलाने का प्रयास किया गया था। तफ्तीश कर रही आदमपुर पुलिस ने नियाज के मोबाइल की कॉल डिटेल और सीसी कैमरों की फुटेज के आधार पर वारदात की गुत्थी सुलझाने का दावा किया था लेकिन कुछ हो न सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार नियाज के सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई थी। पिता रईस ने पुलिस को बताया कि नियाज को घर से एक युवक बुलाकर ले गया था और इसके बाद उसका पता नहीं लगा था। इंस्पेक्टर आदमपुर ने बताया कि नियाज के करीबी दस युवकों से पूछताछ की जा चुकी है लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। तफ्तीश जारी है, जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-------
हत्या में अपनों के शामिल होने की आशंका
कोनिया निवासी नियाज अकसर दोस्तों केे साथ पीलीकोठी इलाके में बैठता था। हत्या से पहले भी वह वहां देखा गया था। लेकिन उसकी मौत के बाद उसे जानने वाले भी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। नियाज की हत्या के पीछे किसी अपने के होने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed